
शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के साथ राष्ट्र की एकता एवं समरसता को मजबूत करने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान और देश की एकता के लिए उनके संदेश को याद किया गया। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का संदेश एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करना रहा।








