शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में सहारनपुर पुलिस की ओर से RUN FOR UNITY कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने तीन किलोमीटर की दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया।

दौड़ पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से शुरू होकर थाना सदर बाजार होते हुए वापस परेड ग्राउंड पर संपन्न हुई। इसमें पुलिस अधीक्षक यातायात, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया और एकता व स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
दौड़ प्रतियोगिता के महिला वर्ग में आरक्षी सारूल (जे.टी.सी.) ने प्रथम और उपनिरीक्षक किरण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में आरक्षी सचिन प्रथम तथा आरक्षी श्याम कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक यातायात ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।








