Saharanpur News: वार्ड 40 और 7 में सड़क व नाले के निर्माण का शिलान्यास, विधायक राजीव गुंबर और महापौर ने किया शुभारंभ

सहारनपुर के वार्ड 40 में गुरुद्वारा अमर जी कुटिया की सड़क और वार्ड 7 के लक्ष्मी नगर में नाले के निर्माण का शिलान्यास नगर विधायक राजीव गुंबर और महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। शहर के वार्ड नंबर 40 और वार्ड नंबर 7 में विकास कार्यों को गति देते हुए सड़क और नाले के निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया। नगर विधायक राजीव गुंबर एवं महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।

वार्ड नंबर 40 में विधायक निधि से गुरुद्वारा अमर जी कुटिया की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। वहीं वार्ड नंबर 7 के लक्ष्मी नगर में नगर निगम निधि से नाले का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों से क्षेत्र में आवागमन और जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली और जल निकासी सहित जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा नगर निगम के सहयोग से सहारनपुर में विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं।

महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य करा रहा है। नालों के निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने से नागरिकों को राहत मिलेगी। शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है।

इस दौरान पार्षद राजेंद्र कोहली, मंडल अध्यक्ष हनी वर्मा, मानवेन्द्र शर्मा, प्रवीण जाटव, अश्विनी अरोड़ा, यशपाल त्रेहन, नवदीप आनंद, दीक्षित छाबड़ा, मयंक दुग्गल, केतन विरमानी, दिनेश कुमार, राहुल जाटव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य