मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में कश्मीर दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर में कश्मीर दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। भाषण, रंगोली, पोस्टर, प्रश्नोत्तरी और मॉडल प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में कश्मीर दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सांस्कृतिक चेतना और भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कुलपति प्रो. विमला वाई. ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भाषण, रंगोली, पोस्टर, प्रश्नोत्तरी और मॉडल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा सांस्कृतिक नृत्य एवं पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और लोककला की आकर्षक झलक पेश की गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार उत्पादों और हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इनके प्रदर्शन और विक्रय के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्यमशीलता, नवाचार एवं अपने कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

कुलपति ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों, आपसी सहयोग, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में कुलसचिव कमल कृष्ण, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार, वित्त अधिकारी सूरज कुमार, उपकुलसचिव अनूप कुमार, सहायक कुलसचिव संजीव कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार, अभिनव पुंडीर, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. अपूर्वा, सुनीता सोनकर, डॉ. मितिका चौहान, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. कोमल त्यागी, डॉ. ममता चौधरी, डॉ. अंकिता चौधरी, डॉ. प्रतिभा चौहान, डॉ. विजय प्रताप, डॉ. सोमा दास, पूजा देशवाल, वर्षा, मानव, सुलभ और सन्नी गिरी सहित शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम और एकता के संदेश के साथ हुआ।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य