महाराज सिंह कॉलेज की वार्षिक एथलेटिक्स मीट सम्पन्न, हुसैन और शिवाक्षी बने बेस्ट एथलीट

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज द्वारा आयोजित वार्षिक एथलेटिक्स मीट का भव्य आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम के खेल मैदान में उत्साह और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग की 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में हुसैन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि 400 मीटर में हर्ष (बी.ए. तृतीय वर्ष) विजेता रहे। 1500 मीटर एवं 5000 मीटर में अंकित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में आदित्य त्यागी तथा लांग जम्प में हुसैन ने बाजी मारी। शॉट पुट एवं जैवलिन थ्रो में प्रीत ने प्रथम स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में शिवाक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और शॉट पुट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में अंशिका तथा 1500 मीटर और जैवलिन थ्रो में दिव्या पुंडीर विजेता रहीं। लांग जम्प में रोहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुसैन को पुरुष वर्ग में ष्बेस्ट एथलीटष् तथा शिवाक्षी को महिला वर्ग में बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त प्राध्यापकगण, कार्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष एवं सफल संचालन किया। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विजेताओं को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य