आबकारी विभाग का छापामारी अभियान जारी, देर रात तक होटलों व ढाबों में चला चैकिंग अभियान

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। आबकारी विभाग का अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चैकिंग व छापेमारी अभियान जारी है। विभाग प्रवर्तन अभियान में सहायक आबकारी आयुक्तों अखिलेश कुमार वर्मा व नीरज द्विवेदी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव, संजीव कुमार सिंह निरीक्षक, आबकारी निरीक्षक पंकज सिंह चैहान की टीमों ने सरसावा चेकपोस्ट पर बने ढाबों एवं होटलों में अवैध शराब के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब व हिमाचल प्रदेश से आने वाले वाहनों की भी सघन चैकिंग की गई ताकि राज्य में तस्करी की शराब न लाई जा सके। छापेमारी के दौरान सहायक आबकारी आयुक्तों ने होटल व ढाबा स्वामियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने होटलों व ढाबों में अवैध रूप से शराब न परोसें और न ही किसी वाहन चालक व अन्य को शराब का सेवन न करने दें।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य