शहरी चौपाल ब्यूरो
गैरसैंण। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में 9 से 13 मार्च तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय विधानसभा सत्र की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विधायी विभाग की ओर से सत्र का अनंतिम कार्यक्रम विधानसभा सचिवालय को भेज दिया गया है, जिसे सभी विधायकों को जारी कर दिया गया है।
अनंतिम कार्यक्रम के अनुसार 9 मार्च को सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इसी दिन वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश किया जाएगा तथा सरकार विनियोग विधेयक को भी सदन पटल पर रख सकती है।

10 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी और विभिन्न अध्यादेश सदन के पटल पर रखे जाएंगे। 11 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण को पारित करने के साथ ही बजट पर सामान्य चर्चा होगी।
12 मार्च को बजट में विभागवार आय-व्यय पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, जबकि 13 मार्च को विधेयकों के पारित होने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हालांकि यह कार्यक्रम अनंतिम है और अंतिम कार्यसूची कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय की जाएगी।
सत्र को लेकर भराड़ीसैंण में प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं, ताकि सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से संचालित हो









