हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अनुयायियों में खुशी की लहर

शहरी चौपाल ब्यूरो 

प्रयागराज/वाराणसी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मामले में सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखे जाने और गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने से उनके अनुयायियों में उल्लास का माहौल है। मठ परिसर में समर्थकों ने इसे बड़ी राहत बताया।

श्रीविद्या मठ में दिनभर जश्न जैसा माहौल रहा। बड़ी संख्या में अनुयायी और मीडिया कर्मी मठ पहुंचे और सुनवाई से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी लेते रहे। कुछ महिला अनुयायियों की आंखों में भावुकता के आंसू भी देखे गए।

सुनवाई के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मठ में विधिवत पूजन-अर्चन किया और आरती उतारकर भगवान का आभार व्यक्त किया। अनुयायियों ने इसे सत्य की जीत बताते हुए न्यायपालिका के प्रति विश्वास जताया।

मठ प्रबंध rcन से जुड़े लोगों का कहना है कि आगे की कानूनी प्रक्रिया का सम्मान किया जाएगा और न्यायालय के अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा की जाएगी। फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक से समर्थकों ने राहत की सांस ली है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य