होला मोहल्ला पर्व पर नानौता में निकला भव्य नगर कीर्तन, पंज प्यारों की अगुवाई में संगत हुई निहाल

शहरी चौपाल ब्यूरो फैय्याज अली आब्दी 

नानौता (सहारनपुर)। कस्बे के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से होला मोहल्ला के 78वें पर्व के अवसर पर पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन से पूर्व गुरुद्वारा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन श्री अखंड पाठ के भोग और रागी जत्थों द्वारा शब्द कीर्तन के साथ हुआ। इस दौरान गुरु के अटूट लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।

मोहल्ला सरावज्ञान स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत 2 मार्च को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ की सेवा स. सतनाम सिंह और धर्मजीत कौर (यमुनानगर) द्वारा की गई। वहीं निशान साहिब के चोले की सेवा बीबी प्रकाश कौर ने निभाई।

कार्यक्रम के तीसरे दिन श्री अखंड पाठ के समापन के बाद आयोजित धार्मिक दीवान में रागी जत्था भाई गुलजार सिंह (यमुनानगर), कीर्तनी जत्था भाई पलविंदर सिंह (कोठा गुरु दा, बठिंडा), ज्ञानी हरविंदर सिंह तथा श्री गुरु तेग बहादुर कीर्तनी जत्था करनाल ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कीर्तन के दौरान संगत को बताया गया कि इसी दिन दशम पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने आनंदपुर साहिब में सिख कौम को अन्याय और जुल्म के खिलाफ खड़े होने तथा धर्म और देश की रक्षा के लिए शस्त्र धारण करने की प्रेरणा दी थी।

इसके बाद गुरुद्वारा परिसर से पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी में सवारी सजाकर नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में लुधियाना से आए पाइप बैंड और मिरी-पिरी खालसा गतका पार्टी (पट्टा पार्टी) ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। पालकी के पीछे श्री गुरु तेग बहादुर कीर्तनीय जत्था करनाल द्वारा शब्द कीर्तन किया गया।

नगर कीर्तन के दौरान “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर कीर्तन पंथ अकाली बाबा बूढ़ा दल पंचवां तख्त से पधारे प्रसिद्ध निहंग सिंह महाकाल अकाली बाबा भीम सिंह और अन्य निहंग सिंहों की मौजूदगी में नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सभा के प्रधान सरदार भूपेंद्र सिंह खालसा ने कार्यक्रम में पहुंची साध संगत का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन देविंदर सिंह खैरसाल ने किया।

धार्मिक कार्यक्रम में सरदार बीर सिंह, अरविंदर सिंह काका, जसवंत सिंह (लुधियाना), अवतार सिंह, मुख्त्यार सिंह, जगदीश चावला, किशन चावला, विजय नारंग, राजकुमार कालड़ा, इंद्रजीत सिंह, रविंदर सिंह बटाला, गुरमीत कौर बेदी, अमन सिंह, मनी सिंह, अमरदीप सिंह, गगन कालड़ा, अमनदीप सिंह, गुरजोत सिंह, कुलजोत सिंह, मनप्रीत सिंह खालसा, दलजीत कौर, रजविंदर कौर, जगदीप कौर, सिमरजीत कौर, कमलजीत कौर, रवनीत कौर, कुलजीत कौर, जश्मिन कौर सहित दूर-दराज से आई संगत ने धर्म लाभ प्राप्त किया

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य