क्रीम बिस्किट में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों को लूटने वाला जहरखुरान गिरफ्तार

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस में यात्रियों को क्रीम वाले बिस्किट में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने और उनका सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जीआरपी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। बेहोशी की हालत में मिले दो यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 2 मार्च की रात की बताई जा रही है। पीलीभीत निवासी विपिन अपने साथियों अरुण निवासी मानपुर टेहरी और प्रमोद निवासी महाराजगंज ढंढारी के साथ ट्रेन संख्या 15532 अमृतसरदृसहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे।

इसी दौरान जालंधर से चार संदिग्ध युवक भी ट्रेन में सवार हो गए। बताया गया कि आरोपियों में से एक ने यात्रियों से सीट को लेकर बातचीत शुरू की और कुछ देर बाद उन्हें क्रीम लगा बिस्किट खाने के लिए दिया। अरुण और प्रमोद ने बिस्किट खा लिया, जबकि विपिन और एक अन्य साथी ने मना कर दिया। कुछ देर बाद ही अरुण और प्रमोद की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। उस समय ट्रेन चंडीगढ़ और अंबाला के बीच चल रही थी। घटना की जानकारी विपिन ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दी। सूचना मिलते ही जीआरपी सक्रिय हो गई। ट्रेन के सहारनपुर पहुंचते ही बेहोश यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीआरपी थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को ट्रेन से ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामकुमार वर्मा निवासी अडार पाकर, थाना देहात कोतवाली, जिला बलरामपुर के रूप में हुई है। उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया एक मोबाइल फोन, पर्स और आधार कार्ड बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रेनों में सफर के दौरान क्रीम वाले बिस्किट में नशीला पदार्थ लगाकर यात्रियों को खिलाता था और उनके बेहोश होने पर सामान चोरी कर लेता था। गिरोह लुधियाना से अंबाला के बीच ट्रेनों में वारदात को अंजाम देता था।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य