सरसावा में अवैध खनन परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक व दो ट्रैक्टर-ट्राली सीज

संयुक्त चेकिंग अभियान में पुलिस और राजस्व टीम की कार्रवाई

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरसावा पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को चेकिंग अभियान के दौरान बिना वैध प्रपत्रों के खनन सामग्री और अन्य सामान का परिवहन करते पाए जाने पर दो ट्रक और दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज कर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा तथा खनन विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

संयुक्त टीम ने शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र में रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान दो ट्रक और दो ट्रैक्टर-ट्रालियां बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन करते हुए पाई गईं, जिन्हें नियमानुसार सीज कर दिया गया।

सीज किए गए वाहनों में एक 18 टायर  ट्रक शामिल है, जिसमें मशीन के बड़े पार्ट लदे हुए थे, जबकि दूसरे छह टायर वाले ट्रक में गुड़ और शक्कर भरी हुई थी। इसके अलावा एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर मय ट्रॉली रेत से भरा हुआ तथा एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर मय ट्रॉली रेत से भरा हुआ भी सीज किया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और नियमों के विरुद्ध परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य