बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस कीमतों के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध

केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, आम जनता को राहत देने की मांग

शहरी चौपाल ब्यूरो 
मुज़फ्फरनगर। देश में लगातार बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया है। पार्टी के पदाधिकारियों ने इस संबंध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए आम जनता को राहत देने की मांग की।
पार्टी नेताओं का कहना है कि मौजूदा समय में देश की आम जनता लगातार बढ़ती महंगाई से जूझ रही है। हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में लगभग 60 रुपये तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर में करीब 120 रुपये की बढ़ोतरी से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा सीधा असर
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों का असर छोटे व्यापारियों, होटल, ढाबा संचालकों और स्ट्रीट फूड से जुड़े कारोबारियों पर भी पड़ रहा है। कई छोटे कारोबार बंद होने की स्थिति में पहुंच गए हैं, जिससे लाखों लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है।
ज्ञापन में यह भी बताया गया कि भारत में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी गैस आयात की जाती है और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते कीमतों में और बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है।
आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल
पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। उनका कहना है कि कुछ बड़े उद्योग समूहों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के चलते आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है।
आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की है, ताकि एलपीजी गैस की कीमतों पर नियंत्रण किया जा सके और आम जनता को महंगाई से राहत मिल सके।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य