रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से 251 महिलाओं को किया सम्मानित

नारी समाज की जननी और प्रथम गुरु, उनका सम्मान सर्वोपरि: लोकेश दीक्षित

शहरी चौपाल ब्यूरो 

बागपत। बागपत नगर के वात्सयान पैलेस में राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ और मेरी आवाज सुनो फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाली 251 महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा कि नारी जगत की जननी, पालनहार और भाग्य विधाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों का प्रथम गुरु भी नारी ही होती है, इसलिए महिलाओं का जितना सम्मान किया जाए वह कम है। उन्होंने समाज से महिलाओं को सम्मान और अवसर देने का आह्वान किया।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आरडी शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 251 महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा का भी अभिनंदन किया गया। नीरज शर्मा ने कहा कि समाज की बहनों को जहां भी उनकी आवश्यकता होगी, वह हमेशा उनकी सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि माताएं और बहनें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार दें, ताकि वे आगे चलकर देश और समाज का नाम रोशन कर सकें।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव सुनील शर्मा ने किया। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र तोमर, वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, राधेश्याम शर्मा, धर्मेंद्र प्रधान, साक्षी शर्मा, संस्था के जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, आरती शर्मा, नगर अध्यक्ष अमिता शर्मा, अन्नू कौशिक, वर्षा शर्मा, वैशाली शर्मा, आरती मान, मोनिका शर्मा, रजनी शर्मा, अनुराधा शर्मा, प्रीति शर्मा, विजय शर्मा, ओम दत्त शर्मा, अशोक पांडे, हिमांशु शर्मा, विकास शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, विनोद शर्मा, महेंद्र दत्त शर्मा, विनीत शर्मा, क्रिश्चियन दत्त शर्मा, केपी शर्मा, आवेश भारद्वाज, कृष्णपाल शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य