ईद उल फितर से पहले ईदगाह का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

नमाज़ियों की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पेयजल और बैठने की व्यवस्था पर जोर

शहरी चौपाल ब्यूरो

सहारनपुर, बेहट। आगामी ईद उल फितर के त्योहार को लेकर कस्बे में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों और जिम्मेदार लोगों ने ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और नमाज़ के दिन होने वाली तैयारियों की समीक्षा की।

सोमवार को कमेटी के सदस्य ईदगाह मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने साफ-सफाई, नमाज़ियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल और रास्तों की स्थिति का जायजा लिया। पदाधिकारियों ने संबंधित लोगों को निर्देश दिए कि ईद से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि नमाज़ अदा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि ईद उल फितर मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार है और इस अवसर पर बड़ी संख्या में नमाज़ी ईदगाह में नमाज़ अदा करने पहुंचते हैं। इसलिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी करना आवश्यक है, जिससे नमाज़ शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में अदा की जा सके।

 

निरीक्षण के दौरान ईदगाह परिसर की साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। साथ ही ईद के दिन भीड़ को व्यवस्थित रखने और अनुशासन बनाए रखने को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना राशिद जमाल कासमी, पीरू मियां, मोहम्मद अहमद काज़मी, हाजी इकबाल, सभासदपति जीशान कुरैशी, सभासद मुर्तजा राही, मुराद राव, फैसल मंसूर, फिरोज खान, राकेश बिरला, नादिर मामा और अरहान सहित कई लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य