कानपुर में 22 मार्च को होगा राज्य स्तरीय निरंकारी संत समागम

आध्यात्मिकता और युवा चेतना के संगम से गूंजेगा समागम स्थल

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर/दिल्ली। संत निरंकारी मिशन की ओर से उत्तर प्रदेश का राज्य स्तरीय निरंकारी संत समागम 22 मार्च 2026 को कानपुर के निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड (पराग डेयरी के समीप) में आयोजित किया जाएगा। यह भव्य आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन छत्रछाया में श्रद्धा, समरसता और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न होगा।

संत निरंकारी मंडल जोन-54 के मीडिया सहायक धर्मेंद्र कुमार अनमोल ने बताया कि समागम प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। इस दौरान सतगुरु के अमृतमय संदेशों के माध्यम से मानवता, विश्वबंधुत्व, प्रेम और सहअस्तित्व का संदेश दिया जाएगा।

समागम स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर, पेयजल, चिकित्सा सेवा, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से की जा रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए भक्तगण सेवा-भाव और अनुशासन के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। साथ ही स्थानीय प्रशासन भी आयोजन में सहयोग प्रदान कर रहा है।

समागम से पूर्व 20 और 21 मार्च को युवाओं के लिए ‘निरंकारी यूथ सिम्पोजियम’ का आयोजन भी किया जाएगा। ‘द सिक्स एलीमेंट्स’ विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में लघु नाटक, भक्ति-गीत, पैनल चर्चा और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को आध्यात्मिकता, सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्यों और नेतृत्व के लिए प्रेरित किया जाएगा।

आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले युवा अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को जीवंत बनाएंगे। आयोजकों का कहना है कि यह समागम श्रद्धालुओं के जीवन में नई प्रेरणा, आत्मिक शांति और आनंद का संदेश लेकर आएगा। साथ ही सभी श्रद्धालुओं, नगरवासियों और प्रभुप्रेमी जनों से इस पावन आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य