130 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण, 17 मुकदमों का निस्तारण

ऑपरेशन क्लीन के तहत कोतवाली नगर पुलिस की कार्रवाई

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने आबकारी अधिनियम से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मुकदमों में बरामद अवैध शराब को नष्ट कर दिया।
पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम अमित कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा वर्ष 2021 से 2025 तक दर्ज आबकारी अधिनियम के 17 मुकदमों में बरामद कुल 130 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 55 हजार रुपये बताई गई है।
नगर निगम की खाली जमीन में कराया गया विनष्टीकरण
यह कार्रवाई चौकी नुमाइश कैंप क्षेत्र में चौकी के पीछे नगर निगम की खाली पड़ी जमीन पर की गई। यहां जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर अवैध शराब को नियमानुसार जमीन में दबाकर नष्ट किया गया। इस कार्रवाई के साथ ही कुल 17 माल मुकदमाती का निस्तारण भी कर दिया गया।
अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
इस दौरान गठित टीम में नायब तहसीलदार सदर मुकुल सागर, सहायक अभियोजन अधिकारी नीशा गुप्ता, आबकारी निरीक्षक राजकमल सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर नेमचंद सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मान सिंह तथा हेड मोहर्रिर सचिन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य