शहरी चौपाल ब्यूरो
शामली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (पंजी.) के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन ने समस्त व्यापारी बंधुओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से आगामी 19 मार्च 2026 को भारतीय नववर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) विक्रम संवत 2083 को पूरे उत्साह, श्रद्धा और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री संदीप बंसल के आह्वान पर पूरे देश में भारतीय नववर्ष के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नववर्ष के महत्व के बारे में समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा।
भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है नवसंवत्सर
अंकित जैन ने कहा कि भारतीय नववर्ष हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। भारतीय पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही नवसंवत्सर का प्रारंभ होता है। यह दिन इसलिए भी विशेष है क्योंकि इसी समय प्रकृति में नवचेतना का संचार होता है, पेड़-पौधों में नई कोपलें फूटती हैं और वातावरण में नई ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने कहा कि प्राचीन परंपराओं और वैज्ञानिक गणनाओं पर आधारित विक्रम संवत विश्व की सबसे प्राचीन और सटीक कालगणना प्रणालियों में से एक है, जो हमारी सांस्कृतिक पहचान और समृद्ध सभ्यता की धरोहर को दर्शाता है।
व्यापारियों से प्रतिष्ठान सजाने की अपील
अंकित जैन ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों को सजाने, भगवा ध्वज लगाने और दीप प्रज्ज्वलित कर एक-दूसरे को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं देने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक संगठनों, युवाओं और नागरिकों से भी इस अवसर पर धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया।
अंत में उन्होंने सभी प्रदेशवासियों, व्यापारी बंधुओं और देशवासियों को आगामी भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए इसे हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाने का संदेश








