मां शाकंभरी देवी क्षेत्र में विवादित पोस्टर लगाए, पुलिस ने तुरंत हटवाए

नवरात्र मेले को लेकर उठी मांग, प्रशासन ने संभाली स्थिति

शहरी चौपाल ब्यूरो 

शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी क्षेत्र में नवरात्र मेले से पहले उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब कुछ संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर पोस्टर लगा दिए गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल पोस्टर हटवा दिए और स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

एसपी देहात सागर जैन 

बताया जा रहा है कि सोमवार को मां शाकंभरी देवी संघर्ष समिति के तत्वावधान में कुछ संगठनों के कार्यकर्ता सिद्धपीठ क्षेत्र में पहुंचे और निर्माणाधीन पुल के पिलरों समेत विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगा दिए। पोस्टरों में नवरात्र मेले के दौरान गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने और व्यापार केवल हिंदू समाज द्वारा किए जाने की मांग की गई थी।

19 मार्च से शुरू होगा नवरात्र मेला

गौरतलब है कि सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में 19 मार्च से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ नवरात्र मेले का शुभारंभ होने जा रहा है। हर वर्ष इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। हाल ही में योगी आदित्यनाथ भी यहां पहुंचकर मेले की तैयारियों का निरीक्षण कर चुके हैं।

पुलिस ने तत्काल हटवाए पोस्टर

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी पोस्टर हटवा दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की भड़काऊ गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन की अपील—शांति बनाए रखें

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और आपसी सौहार्द बनाए रखें। नवरात्र मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य