शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। सहारनपुर भारतीय जनता पार्टी ने सहारनपुर महानगर की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद की गई, जिसमें विभिन्न पदों पर 22 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार महानगर उपाध्यक्ष पद पर योग चुघ, अमित गर्ग, संदीप रावत, मनोज ठाकुर, चौ. भगत सिंह, दुष्यन्त यादव, डॉ० नीलू राणा और कंचन धवन को नियुक्त किया गया है। वहीं महानगर महामंत्री के रूप में किशोर शर्मा, ललित कटारिया और सुपनीत सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

महानगर मंत्री पद पर नितिन परमार, नीरज ठकराल, राजेश जौहरी, अजय उर्फ ठाठ सिंह, विपिन शर्मा, बबीता सैनी, आरती शर्मा और सोनम कश्यप को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मानवेन्द्र भारद्वाज को कोषाध्यक्ष, विजय गुप्ता को मीडिया प्रभारी तथा प्रदीप शर्मा को महानगर सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।
पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि नई कार्यसमिति संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगी तथा आगामी चुनावों को देखते हुए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।








