एमआरएफ सेंटर में निर्माण कार्यों का शुभारंभ, सरसावा में तेज हुआ विकास अभियान

हर वार्ड तक पहुंचेगी सुविधाएं, बिना भेदभाव विकास का भरोसा: राजू पंवार

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सरसावा (सहारनपुर)। सरसावा नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के तहत वार्ड-15 स्थित एमआरएफ सेंटर पर टीन शेड सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि राजू पंवार ने सभासद अयूब अंसारी के साथ शुभ मुहूर्त कर कार्य की शुरुआत कराई।

कार्यक्रम के दौरान राजू पंवार ने कहा कि नगरवासियों ने जिस भरोसे के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और आगे भी इसी दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत बोर्ड के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है, ताकि कोई भी क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।

इस अवसर पर सभासद अनुज कंबोज, वजीर मलिक सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे, जिन्होंने विकास कार्यों की शुरुआत पर खुशी

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य