त्यौहारों के दृष्टिगत सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखें: नगरायुक्त

जनसुनवाई में आयी पांच समस्याओं में से एक का हुआ तत्काल निस्तारण 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। आज जनसुनवाई के दौरान आयी पांच समस्याओं में से तीन समस्याएं सफाई सम्बंधी रही, जिनमें से एक का तत्काल निस्तारण कराया गया। दो समस्याए सड़क पर खडे़ पेड़ की टहनियां कटवाने व स्ट्रीट लाईट सम्बंधी रही। नगरायुक्त शिपू गिरि ने स्वास्थ्य विभाग को सफाई सम्बंधी समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने के आदेश देते हुए कहा कि आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखें।

वार्ड 70 मौहल्ला काजी निवासी गौहर अली ने मौहल्ला काजी में स्कूल के पास साफ सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर नगरायुक्त ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व सफाई मित्र को भेजकर समस्या का समाधान करा दिया। इसके अतिरिक्त वार्ड 60 निवासी महमूद ने भैरव मंदिर चौकी के पास सफाई कराने के लिए तथा वार्ड 10 काजीपुरा निवासी शहजाद मलिक ने भी काजीपुरा में साफ सफाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों को निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।

वार्ड 59 पुल जोगियान निवासी शफात हुसैन ने पुल जोगियान चकरोता रोड पर सड़क पर खडे़ पेड़ों की टहनियां कटवाने के लिए तथा वार्ड 10 काजीपुरा निवासी शहजाद मलिक ने काजीपुरा नवादा रोड के पास लगी लाइटों को ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर सम्बंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार व सहायक नगरायुक्त जे पी यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

———————-

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य