शहरी चौपाल ब्यूरो
नानौता (सहारनपुर)। नानौता भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के बाद नानौता में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रक्षा नामदेव को मेन बॉडी में जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति पर खुशी जताई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजयपाल चौहान ने की, जबकि संचालन डॉ. एनसी शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. एनसी शर्मा के निवास पर एकत्र हुए।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रक्षा नामदेव, जिला कार्यसमिति सदस्य राजीव नामदेव, विवेक नामदेव, अश्विनी बालियान, आशीष पांचाल और चरण सिंह का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही नगर पंचायत नानौता में नामित सभासद बनाए गए प्रेमपाल शर्मा का भी जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां एक बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी उच्चतम पदों तक पहुंच सकता है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं से आगामी मिशन 2027 के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में खेमचंद कश्यप, मांगेराम शर्मा, दर्शन लाल, शिवकुमार राणा, प्रदीप कुमार, तेजपाल, राजपाल, ईश्वर शर्मा, अशोक शर्मा, नीरज शर्मा, अमित नामदेव, सुनील नामदेव, मदन कश्यप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








