एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, उपचार के दौरान मौत

44 मुकदमों में वांछित हिस्ट्रीशीटर शहजाद को सहारनपुर पुलिस ने किया था गिरफ्तार

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । सहारनपुर सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब चार मुकदमों में वांछित एक लाख रुपये के इनामी और हिस्ट्रीशीटर बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। हालांकि उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार ग्राम गन्देवड़ा, थाना फतेहपुर निवासी शहजाद पुत्र शहीद एक शातिर एवं पेशेवर गौकश था, जो कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शहजाद के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कुल 44 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे।

इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, वहीं पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य