रसोई गैस की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ सपा महिला सभा का प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

शामली। जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों की कमी और कालाबाजारी से परेशान आमजन, विशेषकर महिलाओं की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी महिला सभा की पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि गैस सिलेंडरों की कमी के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रसोई चलाने के लिए वैकल्पिक ईंधन की भी व्यवस्था नहीं है। सरकार द्वारा केरोसिन उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी, लेकिन यह योजना अभी तक धरातल पर लागू नहीं हो सकी है।

पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर गैस एजेंसियों पर बुकिंग के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। हालात ऐसे हैं कि कालाबाजारी के चलते एक गैस सिलेंडर की कीमत 3000 रुपये तक पहुंच गई है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

समाजवादी पार्टी महिला सभा ने मांग की है कि सरकार तत्काल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारु करे और कालाबाजारी में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

इस दौरान जिलाध्यक्ष छात्रसभा भूपेंद्र सैनी, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना चौधरी, अनिल कारी, जावेद जंग, अभिषेक, सलेकचंद, मकसूद, शांतनु, नमित चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य