यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, पहले दिन कॉपियां न पहुंचने से कार्य प्रभावित

शहरी चौपाल ब्यूरो 

शामली। शहर के आरके इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य बुधवार से शुरू हो गया। हालांकि पहले दिन पर्याप्त कॉपियां केंद्र पर न पहुंचने के कारण मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो सका।

मूल्यांकन कार्य प्रारंभ होने से पहले जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या देशवाल ने परीक्षकों और शिक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और किसी भी शिक्षक को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही स्टेप मार्किंग के आधार पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए।

डीआईओएस ने कहा कि मूल्यांकन कार्य पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ किया जाए, क्योंकि यह विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।

केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने बताया कि मूल्यांकन कार्य प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा। प्रत्येक परीक्षक को हाईस्कूल की 50 और इंटरमीडिएट की 40 कॉपियां जांचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल में 361 और इंटरमीडिएट में 257 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि 43 ऑडिटर भी तैनात किए गए हैं। इस प्रकार कुल 618 शिक्षक इस कार्य में शामिल रहेंगे।

पहले दिन केवल संगीत वादन विषय की 13 कॉपियां ही केंद्र पर पहुंचीं, जिसके चलते मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो पाया। इस दौरान प्रधानाचार्य अमित मलिक, प्रदीप मलिक, नीरज बेनिवाल, नितेश और राधेश्याम सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य