मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैरों में गोली लगने से घायल

सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार व बिना नंबर की बाइक बरामद; साथी फरार

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण के अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, 19 मार्च को साईफन पुलिया से बुड्ढाखेड़ा मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो करीब 100 मीटर आगे जाकर बदमाशों ने बाइक गिराकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे और घने बाग का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस द्वारा कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है।
गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान बिलाल पुत्र जमशैद निवासी ग्राम टोडरपुर, थाना चिलकाना के रूप में हुई है। वह थाना सरसावा में दर्ज लूट के एक मुकदमे में वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
हथियार व नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल (.32 बोर), पांच जिंदा कारतूस, सात खोखा कारतूस, 3100 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।
28 मुकदमों में वांछित हिस्ट्रीशीटर
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिलाल के खिलाफ सहारनपुर जनपद के विभिन्न थानों में डकैती, लूट, चोरी, रंगदारी, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 28 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
एसएसपी के निर्देश पर चल रहा अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार सघन चेकिंग और गश्त की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य