मैक्स इंटर नेशनल स्कूल में सीनियर कक्षाओं का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर दिया जोर

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। शहर के मैक्स इंटर नेशनल स्कूल में सीनियर कक्षाओं के लिए भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजीव गुंबर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा एक अमूल्य संपत्ति है, जिसे कोई भी व्यक्ति उनसे नहीं छीन सकता। उन्होंने विद्यार्थियों को महान व्यक्तित्वों की जीवनी पढ़ने और उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी।

समाज सेविका रूही अंजुम ने भी अपने प्रेरक विचारों से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया। वहीं डॉ. ऋचा अग्रवाल और डॉ. शैलजा चटर्जी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के समग्र विकास में अभिभावकों की भूमिका को अहम बताया।

समाज सेविका सुमेधा गोयल ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। विद्यालय की प्राचार्या सुरैया कौसर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

इस अवसर पर पार्षद अहमद मलिक और सईद अहमद सिद्दीकी ने भी अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार, प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अर्चित अग्रवाल, समाज सुधारक मनोज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य