हिंदू नववर्ष पर जागरण मंच का मिलन कार्यक्रम, शुभकामनाएं व संदेश दिए गए

राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में नवसंवत्सर के महत्व पर प्रकाश

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। हिंदू नववर्ष के अवसर पर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा बाजोरिया रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मिलन एवं शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रचार स्टीकर वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने उपस्थित जनों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवसंवत्सर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने कहा कि यह नववर्ष नए अवसरों और सफलताओं का द्वार खोलने वाला है।

उन्होंने हिंदू नवसंवत्सर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना प्रारंभ की गई थी और इसी दिन से संवत्सर की गणना शुरू होती है। इसी दिन भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था और बसंतिक नवरात्र का भी शुभारंभ होता है, इसलिए यह दिन अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है।

महानगर अध्यक्ष रामदीप बंसल ने भी सभी को नवसंवत्सर की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रांत सह-प्रचार प्रमुख रजत गोयल और जिला महामंत्री भानु प्रताप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मांगेराम त्यागी ने की, जबकि संचालन कुलदीप राणा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर तिवारी गौरव चौधरी, धर्मपाल कश्यप, प्रताप सिंह, सन्नी चौधरी, अरविंद कुमार सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य