किसान के खाते से 80 हजार रुपये निकाले, एजेंट पर धोखाधड़ी का आरोप

बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत का संदेह, पीड़ित ने पुलिस व प्रशासन से की शिकायत

नानौता (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक किसान के बैंक खाते से एजेंट द्वारा कथित रूप से 80 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने एजेंट व बैंक कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाना पुलिस, सीओ कार्यालय और एसडीएम को लिखित शिकायत दी है।
गांव कल्लरपुर राजपूत निवासी किसान सुशील कुमार पुत्र राजकुमार ने बताया कि उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक की ठसका शाखा (चीनी मिल परिसर) में है। पीड़ित के अनुसार, एक एजेंट ने उसका कृषि कार्ड बनवाया था और इसी दौरान उसके खाते से करीब 80 हजार रुपये निकाल लिए गए।


किसान का आरोप है कि उसने कृषि कार्ड बनवाने के लिए एजेंट को 11 हजार रुपये कमीशन भी दिया था, लेकिन इसके बावजूद एजेंट ने बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से खाते से रकम निकाल ली। जब उसने बैंक में शिकायत की तो उसे जानकारी मिली कि पैसे एजेंट द्वारा ही निकाले गए हैं।
पीड़ित ने बताया कि जब उसने एजेंट से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने साफ इनकार कर दिया और कहा कि जहां शिकायत करनी है कर लो।
बताया जा रहा है कि आरोपी एजेंट के खिलाफ पहले भी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 20 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज है।
पीड़ित किसान ने थाना नानौता, सीओ गंगोह कार्यालय और एसडीएम रामपुर मनिहारान को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य