जिला स्तरीय भारत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

शहीद उद्यम सिंह स्टेडियम में बालक-बालिका वर्ग की प्रतिस्पर्धाएं, विजेताओं को किया गया सम्मानित

शहरी चौपाल ब्यूरो 

शामली। जिला खेल विभाग के तत्वावधान में शहीद उद्यम सिंह स्टेडियम में गुरुवार को जिला स्तरीय बालक-बालिका भारत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण एसडीएम न्यायिक हामिद हुसैन तथा जिला भारत्तोलन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखचेन वालिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बालिका वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन

बालिका वर्ग की विभिन्न भार श्रेणियों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। 48 किग्रा वर्ग में शिफा प्रथम, सोनम द्वितीय और प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। 53 किग्रा वर्ग में निधि ने पहला, राखी ने दूसरा और रचना ने तीसरा स्थान हासिल किया। 63 किग्रा वर्ग में तपस्या प्रथम, सीमा द्वितीय और रूही तृतीय रहीं।

इसी तरह 69 किग्रा वर्ग में आशु प्रथम, तनू द्वितीय व रीना तृतीय, 77 किग्रा वर्ग में वंदना प्रथम, अंशु द्वितीय व अंजना तृतीय तथा 86 किग्रा वर्ग में वंशिका प्रथम, रिया द्वितीय व शबनम तृतीय स्थान पर रहीं।

बालक वर्ग में भी शानदार मुकाबले

बालक वर्ग में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 60 किग्रा वर्ग में अक्षित बालियान प्रथम, आर्यन द्वितीय व अमन तृतीय रहे। 65 किग्रा वर्ग में रिहान प्रथम, तरुण द्वितीय व अमित तृतीय रहे। 71 किग्रा वर्ग में अभय प्रथम, हंस द्वितीय व देव तृतीय रहे।

79 किग्रा वर्ग में जुनैद प्रथम, अंकुर द्वितीय व गौरव तृतीय, 88 किग्रा वर्ग में विकास प्रथम, राजा द्वितीय व सचिन तृतीय तथा 110 किग्रा वर्ग में सिद्धार्थ चौहान प्रथम, विनोद द्वितीय व सुमित तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर विकास बालियान, गौरव राठौर, सोनू अहलावत, करण गिरी, अमित मान और आकाश चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य