आर्य समाज मंदिर में नव संवत्सर एवं स्थापना दिवस पर भव्य यज्ञ आयोजित

शहरी चौपाल ब्यूरो 

शामली । नव संवत्सर और आर्य समाज के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर महिला आर्य समाज द्वारा आर्य समाज मंदिर स्थित यज्ञशाला में भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया।

इस यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में कौशल्या आर्या एवं पूनम आर्या उपस्थित रहीं। यज्ञ का संचालन आर्य समाज के पुरोहित आदित्य आर्य के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धा एवं विधिपूर्वक संपन्न हुआ, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा।

उपस्थित श्रद्धालुओं ने नव संवत्सर और आर्य समाज के स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समाज में वैदिक परंपराओं के प्रचार-प्रसार और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर संरक्षिका कमला आर्या, संतोष आर्या, प्रधान सुनीतपाल आर्या, सुषमा आर्या, नीलम आर्या, राजपाल आर्या, अमरीश आर्या, डॉ. राजेंद्र पाल, राजेश धीमान, बबीता धीमान समेत अन्य समाजिक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह का उद्देश्य न केवल नव संवत्सर का स्वागत करना था, बल्कि समाज में एकता, संस्कृति और धार्मिक चेतना को भी प्रोत्साहित करना था।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य