शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। जीएसटी विभाग में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय किसान यूनियन रक्षक के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान के नेतृत्व में सेल टैक्स कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जीएसटी विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है और अधिकारियों द्वारा लोगों को डराकर अवैध वसूली की जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान ने बताया कि विभाग के कुछ अधिकारियों ने उनके एक कार्यकर्ता को जेल भेजने की धमकी देकर उससे करीब एक लाख चालीस हजार रुपये जमा करा लिए, जबकि रसीद मात्र एक लाख पांच सौ रुपये की दी गई।
इस मामले को लेकर संगठन ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, प्रदेश प्रभारी सुनील राणा, जिलाध्यक्ष रविंद्र सैनी, युवा जिला अध्यक्ष रूपक चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र नौसरान, बिल्लू त्यागी, सतपाल राणा, अमित ओहलान, अभिषेक राणा, वीरेंद्र सिंह (बिल्लू), अजीत गुज्जर, अमित, अनिकेत चौधरी, सचिन जाट और अनिरुद्ध त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।








