नगर निगम में महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा कदम: उत्पीड़न के खिलाफ सख्त संदेश, जागरूकता कार्यशाला से बढ़ी चेतना

कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013’ की जानकारी के लिए नगर निगम में कार्यशाला का आयोजन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नगर निगम के शाकुंभरी सभागार में आज शाम कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न के प्रति पूर्ण असहनशीलता नीति के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। आंतरिक शिकायत समिति के तत्वाधान मे आयोजित कार्यशाला में माइंड पॉवर कोच अंकुर अग्रवाल ने ‘कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013’ की जानकारी देते हुए विस्तार से उन परिस्थितियों का उल्लेख किया जिनमें महिलाओं का उत्पीड़न हो सकता है। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए नगरायुक्त शिपू गिरि ने महिलाओं से अपनी एकजुटता सजगता बनाये रखते हुए स्वयं को हर परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कानून से अलग भी एक कानून है, वह है सामाजिक और नैतिक कानून। लोगों को सामाजिक व नैतिकता के दृष्टिगत महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब ये कानून नहीं थे तब सामाजिक व नैतिकता ही ऐसा करने से लोगों को रोकती थी। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण की आवश्यकता महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को है। उन्होंने आंतरिक शिकायत समिति की निरंतर बैठकों पर जोर दिया। प्रशिक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा कि हर वह स्थल जहां महिलाएं साथ में काम कर रही हैं, वहां एक अच्छा वातावरण बनाना नियोक्ता और साथ काम करने वाले लोगों की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपशब्दों का प्रयोग, भद्दे कमेंट, भद्दे जोक्स, पर्सनल कमेंट, महिला के प्रति अफवाहें उड़ाना तथा वह हर गतिविधि जिससे महिला असहज हो जाए, वह इस अधिनियम के अंतर्गत आयेगी। उन्होंने बताया कि एक्ट में केवल महिलाओं को सुरक्षा मिलती है पुरुषों को नहीं। उन्होंने बताया कि यदि कोई महिला परेशान है उसे आंतरिक शिकायत समिति के समक्ष अपनी शिकायत करनी चाहिए। महिला को कोई सबूत नहीं देना है, यह काम समिति स्वयं जांच कर करेगी। उन्होंने बताया कि समिति को सिविल कोर्ट की शक्तियां एक्ट में दी गयी हैं। पीड़ित महिला तीन माह के भीतर शिकायत कर सकती है। उन्होंने कहा कि इस एक्त का उद्देश्य है कि यदि किसी महिला का कार्य स्थल पर उत्पीड़न हुआ है तो उसे इंसाफ अवश्य मिलना चाहिए। इससे पूर्व आंतरिक समति की पीठासीन अधिकारी व मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने नगरायुक्त शिपू गिरि तथा समिति की सचिव व कर निर्धारण अधिकारी श्रुति महेश्वरी ने प्रशिक्षक अंकुर अग्रवाल व पार्षद ज्योति अग्रवाल को बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। बैठक में अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव, सहायक नगरायुक्त जेपी यादव, बिकास धर दुबे, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, सहायक लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, अधिशासी अभियंता वी बी सिंह सहित अनेक अधिकारी तथा समिति की बाह्य सदस्या पूजा पांचाल, व उमा जैन सहित निगम की महिला अधिकारी और कर्मचारी शामिल रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरेन्द्र आजम ने किया

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य