भाजपा ने सहारनपुर जिला कार्यसमिति की घोषणा की

उपाध्यक्ष, महामंत्री व मंत्रियों समेत 22 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सहारनपुर भारतीय जनता पार्टी ने जिला सहारनपुर की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के उपरांत की गई है, जिसमें विभिन्न पदों पर कुल 22 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी सूची के अनुसार जिला उपाध्यक्ष पद पर विजेन्द्र चौधरी, चन्द्रपाल राणा, संदीप शर्मा, अनुज राठी, रक्षा नामदेव, रूचि यादव, किशोर चौधरी और संजय राणा को नियुक्त किया गया है। वहीं जिला महामंत्री के रूप में डा० पवन संवई, राकेश आर्य सैनी और विपिन चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है।

जिला मंत्री पद पर नीरज चौधरी, सहदेव पुण्डीर, सारिका वालिया, अभिषेक त्यागी, सुभाष धीमान, राहुल चौधरी, सोनित कश्यप और मांगेराम सैनी को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दीपक गुप्ता को कोषाध्यक्ष, शनि देव चौधरी को जिला मीडिया प्रभारी तथा नवीन लाम्बा को सह जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नई कार्यसमिति संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य