शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर उत्तर प्रदेश सरकार ने नव निर्माण के 09 वर्ष पूरे कर लिए हैं इस अवसर पर प्रदेश में सरकार की उपलब्धियों विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं को प्रदर्शित किया गया माननीय मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एवं जनपद प्रभारी मंत्री राजनाथ सुनील कुमार शर्मा ने महापौर जिला पंचायत अध्यक्ष विधायकगण प्रशासनिक अधिकारी और मीडिया बंधुओं की मौजूदगी में 09 वर्षों की उपलब्धियों की संकलित पुस्तक प्रदर्शित की 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के साथ प्रदेश में सुरक्षा सुशासन और विकास की नई यात्रा शुरू हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णायक और परिणाममुखी नेतृत्व में राज्य ने कानून का राज स्थापित किया पारदर्शी प्रशासन और नीति के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक लाभ सुनिश्चित किया
उत्तर प्रदेश ने कानून सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में नो कर्फ्यू नो दंगा की स्थिति कायम की 4000 करोड़ रुपये से अधिक की माफिया संपत्ति जब्त की 53 संगठित अपराधी गैंग समाप्त किए 2.19 लाख पुलिसकर्मी भर्ती किए और यूपी-112 रिस्पॉन्स टाइमर घटकर 6 मिनट किया
गरीब कल्याण और सामाजिक सुरक्षा में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए 5.60 करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए 9 करोड़ लोग बीमा कवर में शामिल किए गए निराश्रित महिलाओं वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को मासिक पेंशन दी गई कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों की शिक्षा और विवाह में सहायता प्रदान की गई

कृषि किसान और ग्रामीण विकास में खाद्यान्न उत्पादन 557 लाख से बढ़कर 737 लाख मीट्रिक टन हुआ गन्ना मूल्य भुगतान में 3.15 लाख करोड़ लाभ किसानों को मिला प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 3.12 करोड़ किसानों को 99 हजार करोड़ रुपए वितरित किए गए
युवा शिक्षा और रोजगार में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां सृजित की गई 40 लाख नए नामांकन हुए 49.86 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए गए सीएम युवा अभियान से सवा लाख युवाओं को उद्यम ऋण बिना ब्याज और गारंटी प्रदान किया गया
इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश में 2017 में 2 एक्सप्रेसवे थे अब 22 एक्सप्रेसवे कार्यरत हैं एयरपोर्ट 2 से बढ़कर 16 संचालित और 8 निर्माणाधीन हैं उत्तर भारत का पहला सेमीकंडक्टर यूनिट उत्तर प्रदेश में स्थापित किया जा रहा है 7 शहरों में मेट्रो और दिल्ली मेरठ रैपिड रेल संचालित है
शहरी और ग्रामीण विकास में 62 लाख से अधिक परिवारों को पक्के घर मिले ग्रामीण इलाकों में सड़क बिजली और नल जल की सुविधा पहुंची हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ
पर्यटन संस्कृति और अर्थव्यवस्था में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और अयोध्या के विकास कार्यों से पर्यटन बढ़ा राज्य में 156 करोड़ से अधिक पर्यटक आए 2017 के 13 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर राज्य की अर्थव्यवस्था लगभग 36 लाख करोड़ रुपये हो गई प्रति व्यक्ति आय तीन गुनी हुई और राज्य वित्तीय रूप से सक्षम और स्थिर बना
भविष्य का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को 2029-30 तक 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाना इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योग कृषि और कौशल विकास पर लगातार कार्य जारी है 09 वर्षों की यह विकास यात्रा कर्तव्य सुशासन और जनविश्वास के लिए समर्पित रही उत्तर प्रदेश अब केवल विकास का प्रतीक नहीं बल्कि भारत की ग्रोथ स्टोरी का इंजन बन चुका है








