शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर , अम्बैहटा । जय हिंद सामाजिक संस्था की ओर से नगर पंचायत अम्बैहटा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने विकलांगों बुजुर्गों और बीमार लोगों को आवश्यक उपकरण और सहायक सामग्री प्रदान की कार्यक्रम में चैयरमेन प्रतिनिधि एडवोकेट नईम अहमद और संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे 63 जरूरतमंदों को हाथ की साइकिल व्हीलचेयर कान की मशीन घुटनों और कमर की बेल्ट बेसाकी आदि भेंट किए गए हर्षित मित्तल उज्जवल मित्तल सत्यम आर्य अंकित जैन और हर्षित आर्य ने जरूरतमंदों को संस्था की ओर से आवश्यक सामग्री वितरित की इस पहल को नगरवासियों ने सराहा और संस्था की तारीफ की कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों को सुविधा और जीवन में आत्मनिर्भरता प्रदान करना बताया गया








