Saharanpur News: बरसात के बीच अलविदा जुमे की नमाज अदा, देश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ

सहारनपुर में बरसात के बावजूद अलविदा जुमे की नमाज पूरे शिद्दत के साथ अदा की गई नमाजियों ने देश और दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी पुलिस और प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी मस्जिदों में नमाज के लिए विशेष इंतजाम किए

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर में मुकद्दस रमजान माह के पांचवें अलविदा जुमे की नमाज आज बरसात के बीच पूरी शिद्दत के साथ अदा की गई नमाजियों ने देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी यह एक दुर्लभ संयोग है कि 26 वर्ष बाद रमजान में पांच जुमे की नमाज अदा की गई है जो रमजान के रुखसत होने का पैगाम भी देता है ।

नमाज के बाद लोगों ने जमकर ईद की खरीदारी भी की नगर की प्रमुख जामा मस्जिद पर नमाज अदा कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली हुई थी जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया बरसात को देखते हुए नमाजियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो दोपहर 1ः00 बजे मस्जिद के इमाम कारी अरशद गोरा ने जुम्मे की नमाज अदा कराई और खुतबा देते हुए कहा कि रमजान का महीना इबादत का महीना है और जो खुदा की इबादत करते हैं उनकी सभी दिक्कतें दूर हो जाती हैं उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में गुनाह माफ हो जाते हैं और मुसलमानों को जकात, फितरा और सदका अवश्य देना चाहिए नमाज के दौरान देश और दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ कराई गई नमाज के बाद इमाम ने नमाजियों से मुसाफा किया और ईद उल फितर की मुबारकबाद दी समस्त मस्जिदों में भी अलविदा जुमे की नमाज अदा कर सभी ने अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी मुस्लिम धार्मिक विद्वानों का कहना है कि यह दुर्लभ संयोग है कि रमजान माह में पांच जुमे आए हैं

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य