Saharanpur News: दूसरे नवरात्र पर मां ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा, स्वामी कालेंद्रानंद ने सृष्टि सृजन का रहस्य बताया

सहारनपुर में दूसरे नवरात्र पर राधा विहार महाशक्ति पीठ में मां ब्रह्मचारिणी की विधिवत पूजा और महा अभिषेक हुआ, स्वामी कालेंद्रानंद ने बताया माता ब्रह्मचारिणी से सृष्टि का सृजन और जीवन में ज्ञान, वैराग्य, समृद्धि व मोक्ष की प्राप्ति।

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। दूसरे नवरात्र के अवसर पर राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता ब्रह्मचारिणी की विधिवत पूजा-अर्चना की। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित चैत्र नवरात्र महोत्सव में मां भगवती की अष्टधातु प्रतिमा का पंचामृत से महा स्नान कराया गया और दुर्गा सहस्त्रनाम स्तोत्र के साथ महा अभिषेक किया गया।

स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने माता ब्रह्मचारिणी की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि मां आदिशक्ति ब्रह्मचारिणी की शक्ति से ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि का सृजन किया। उन्होंने बताया कि मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान, वैराग्य और भक्ति के साथ-साथ शक्ति की देवी हैं। उनका वेश साधक और तपस्वी जैसा है, गले में रुद्राक्ष की माला और हाथ में कमंडल है जो अन्नपूर्णा का प्रतीक है।

महाराज ने कहा कि माता ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से जीवन में ज्ञान, वैराग्य, धन, समृद्धि, सुख-शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को प्रेरित किया कि जीवन में माता भगवती की शरणागत होकर कल्याणकारी सिद्धि प्राप्त करें।

इस भव्य आयोजन में पंडित ऋषभ शर्मा, रामेश्वरम शर्मा, राजेंद्र धीमान, राकेश राय, अश्विनी काम्बोज, अमृत कश्यप, सागर गुप्ता, बबीता, राजबाला, कुसुम, रेखा, पूनम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

माता ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा, महा अभिषेक और आरती ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य