सहारनपुर में बारिश के बीच धूमधाम से संपन्न 13वां वार्षिक सत्संग, सतगुरु रविदास मिशन ने नशे और बुराइयों के खिलाफ किया आह्वान

सहारनपुर में सतगुरु रविदास आश्रम में 13वां वार्षिक सत्संग बारिश के बीच संपन्न हुआ, सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज ने शिक्षा, सतमार्ग और बुराइयों से बचने का संदेश दिया, हजारों श्रद्धालुओं ने भजन और कीर्तन में भाग लिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन गुरु गद्दी ऊन शुक्रताल के तत्वाधान में सतगुरु रविदास आश्रम चमारीखेड़ा में 13वां विशाल वार्षिक सत्संग धूमधाम से संपन्न हुआ। भव्य सत्संग का शुभारंभ सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज की गुरुपूजा, आरती और वंदना से किया गया।

दरबार साहिब में पूर्व विधायक जगपाल सिंह, पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश, पूर्व प्रत्याशी अजब सिंह, समाजसेवी जयराम गौतम, जिला पंचायत सदस्य रकम सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर सत्संग का विधिवत उद्घाटन किया। जालंधर से पधारे ऑल इंडिया साधु संप्रदाय सोसायटी के चेयरमैन संत श्री निर्मल दास जी महाराज ने संगत को निहाल करते हुए सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज द्वारा बनाई गई समाजरूपी माला को और बड़ा करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महिलाओं सहित सभी से अधिक से अधिक शिक्षा हासिल करने और धर्मस्थलों का निर्माण करने का संदेश दिया गया। महात्मा राजकुमार दास ब्रह्मचारी ने आपसी सहयोग, एकजुटता और नशे, द्वेष व निंदा जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया।

सांसद प्रतिनिधि व पूर्व राज्यमंत्री काजी शायान मसूद ने कहा कि आज पूरी दुनिया सतगुरु रविदास जी के ज्ञान से प्रकाशित है और सभी को समाज के कल्याण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल चमार साहब, मेयर डॉ. अजय कुमार, बसपा नेता फिरोज आफताब सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

बारिश की फुहार भी आस्था को बाधित नहीं कर सकी और संगत ने भजन, कीर्तन और जयकारों के साथ सत्संग की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर विपिन कुमार, मूलचंद चैहान और एसडी गौतम ने संयुक्त रूप से किया।

संपूर्ण सत्संग ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को न केवल आध्यात्मिक ज्ञान से लाभान्वित किया बल्कि समाज में शिक्षा, नैतिकता और सतमार्ग पर चलने का संदेश भी दिया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य