Saharanpur News; सहारनपुर में ईद पर हाई अलर्ट: डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी

सहारनपुर में ईद-उल-फितर के मौके पर डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्रोन कैमरों से निगरानी, पुलिस ने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस बल के साथ शहर व देहात क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अधिकारियों ने विभिन्न धार्मिक स्थलों और ईदगाहों का निरीक्षण कर वहां मौजूद धर्मगुरुओं एवं स्थानीय नागरिकों को ईद की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रशासन की सक्रियता के चलते पूरे जनपद में ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि वे पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं और किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा गया।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य