देवबंद में दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जहर देकर हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जहर देकर हत्या का आरोप, लंबे समय से फरार चल रहा था अभियुक्त

सहारनपुर/देवबंद।

थाना देवबंद पुलिस ने दहेज हत्या के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचकर न्यायालय में पेश किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2025 को ग्राम इमलिया निवासी विनोद कुमार ने थाना देवबंद में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि इसी उत्पीड़न के चलते उसकी जहर देकर हत्या कर दी गई। इस मामले में थाना देवबंद पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में थाना देवबंद पुलिस ने 21 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त आशीष पुत्र सौराज निवासी ग्राम महतौली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें उपनिरीक्षक सुन्दर सिंह, कांस्टेबल राहुल देव और कांस्टेबल गौरव दागी शामिल रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य