Shamli News थानाभवन में घर में घुसकर हमला, धारदार हथियारों से तीन घायल, एक की हालत गंभीर

शामली के थानाभवन क्षेत्र के भैंसानी इस्लामपुर गांव में दबंगों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला किया। तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी।

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

 शामली। थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर में दबंगों द्वारा घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी फरयाद पुत्र अख्तर ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग एकजुट होकर उसके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि हमलावरों के हाथों में चाकू, सरिया व लाठी-डंडे जैसे धारदार व घातक हथियार थे। उन्होंने घर में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की।

पीड़ित के अनुसार जब आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान फरयाद सहित उसके भाई अकील, मारूफ और कासिम घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के दौरान हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि हमलावरों ने छतों से पत्थरबाजी भी की, जिससे स्थिति और अधिक भयावह हो गई।

पीड़ित पक्ष ने बताया कि कुछ दिन पहले भी आरोपियों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसकी सूचना कादरगढ़ चौकी पर दी गई थी। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो यह घटना दोबारा नहीं होती।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य