सहारनपुर मुठभेड़: वांछित बदमाश घायल गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग के बाद कार्रवाई

सहारनपुर में थाना मंडी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान वांछित बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी पकड़ा गया, साथी फरार।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में थाना मंडी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

घटना 22/23 मार्च 2026 की रात की है, जब थाना मंडी पुलिस टीम शकलापुरी रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे।

पुलिस टीम ने तत्काल पीछा किया। भागने के दौरान बदमाशों की मोटरसाइकिल गड्ढे में फिसलकर गिर गई, जिसके बाद दोनों ने दोबारा पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश सागर पुत्र मीशूराम निवासी दुर्गापुरी कॉलोनी, थाना मंडी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहा था।

मौके से पुलिस ने एक तमंचा, दो खोखा, एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में थाना मंडी पर संबंधित धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कांबिंग अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य