केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर बड़ा हमला, बोले- 2027 में खत्म हो जाएगी समाजवादी पार्टी

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में सपा की कोई संभावना नहीं है और पार्टी पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के लिए कोई संभावना नहीं है और पार्टी पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

उन्होंने सपा को प्रदेश की जनता के लिए खतरा बताते हुए कहा कि सपा की सरकार का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासन में कानून व्यवस्था कमजोर हो जाती है और आम लोगों का जीवन असुरक्षित हो जाता है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता ने 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनावों में सपा को लगातार नकारा है। हालांकि 2024 में सपा ने कुछ सीटें बढ़ाई हैं, लेकिन यह जनता को गुमराह कर हासिल की गई सफलता है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सपा में गुंडों और माफियाओं का बोलबाला है और आने वाले चुनाव में जनता इस पार्टी को पूरी तरह खत्म कर देगी।

वहीं अखिलेश यादव के उस बयान पर भी उन्होंने पलटवार किया, जिसमें भाजपा पर फिल्में बनवाने के आरोप लगाए गए थे। इस पर मौर्य ने कहा कि सत्ता से बाहर रहने के कारण अखिलेश यादव परेशान हैं और 2047 तक उनके लिए सत्ता में आने की कोई संभावना नहीं है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य