Saharanpur News:आजाद समाज पार्टी में अनिल रावण को बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला उपाध्यक्ष और नानौता ब्लॉक प्रभारी

आजाद समाज पार्टी में अनिल रावण को जिला उपाध्यक्ष और नानौता ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। पार्टी नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई।

 

शहरी चौपाल ब्यूरो

नानौता (सहारनपुर)। आजाद समाज पार्टी के संगठन विस्तार के तहत ग्राम आभा निवासी अनिल रावण को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें जिला उपाध्यक्ष के साथ-साथ नानौता ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष सचिन खुराना ने अनिल रावण को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर अनिल रावण ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे।

उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के प्रति आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी पंकज बौद्ध, पूर्व मंडल अध्यक्ष अंकित कुमार, निशांत भारती, विकास कुमार, अनिल सहगल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट: फैय्याज अली आब्दी

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य