सहारनपुर में महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान, मिशन शक्ति 5.0 के तहत सुनवाई

सहारनपुर नगर निगम में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की समस्याओं का समाधान किया गया। जलकर, गृहकर व अन्य शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर।  नगर निगम में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के दूसरे चरण में महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान जलकर, गृहकर, सीवरकर सहित अन्य शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया गया।

अपर नगरायुक्त मृत्युंजय के निर्देशन में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने स्वयं उपस्थित रहकर महिलाओं की समस्याओं को सुना और उनका तत्काल समाधान कराया। इस पहल में नगर निगम की महिला कर्मचारियों की समस्याओं का भी निस्तारण किया गया।

नवरात्र के पावन अवसर पर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 19 मार्च से 30 दिवसीय मिशन शक्ति 5.0 अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत महिला सफाई कर्मियों का सम्मान, स्वरोजगार प्रशिक्षण, सुरक्षा जागरूकता और महिला संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

महिला हेल्प डेस्क पर आयोजित इस कार्यक्रम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जलकर, गृहकर और सीवरकर से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और मौके पर ही समाधान किया गया।

अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब महिलाएं सशक्त हों। उन्होंने बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभाते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

इस अवसर पर निगम की उमा जैन, मंजू, सुशील आर्या, सुनीता, शिवानी, दीपाली, संजिता, उषा, किरण और वंदना सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य