Saharanpur News: बेहट में खनन पट्टों पर जनसुनवाई, 9 पट्टों को ग्रामीणों की सहमति

सहारनपुर के बेहट तहसील सभागार में 9 खनन पट्टों को लेकर जनसुनवाई आयोजित हुई, जिसमें ग्रामीणों ने सुझाव देते हुए खनन प्रस्तावों को सहमति प्रदान की।

 

रिपोर्ट ग़य्युर मलिक

बेहट (सहारनपुर)। तहसील बेहट सभागार में सोमवार को क्षेत्र के सरकारी खनन पट्टों की स्वीकृति को लेकर जनसुनवाई आयोजित की गई। इस लोकसुनवाई की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सलिल कुमार पटेल ने की, जबकि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी योगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

जनसुनवाई में कुल 9 खनन पट्टों की स्वीकृति को लेकर विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। अंत में सभी ग्रामीणों ने हाथ उठाकर खनन पट्टों को स्वीकृति देने पर सहमति जताई।

बैठक में ग्राम अकबरपुर बांस अहतमाल, अराजी जेवादी अहतमाल, मसूदपुर गढ़, महमूदपुर नगली, असलमपुर बरथा, शाहपुर बांस, नित्यानंदपुर, सैद मोहम्मदपुर और अलाउद्दीनपुर बांस सहित विभिन्न क्षेत्रों के खनन पट्टों पर चर्चा की गई। इन पट्टों में सैंड, बजरी और बोल्डर (आरबीएम) खनन से संबंधित प्रस्ताव शामिल रहे।

ग्रामीणों ने जनसुनवाई के दौरान प्रमुख रूप से खनन क्षेत्रों में धूल नियंत्रण के लिए नियमित पानी का छिड़काव कराने और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग रखी। अधिकारियों ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

अपर जिलाधिकारी सलिल कुमार पटेल ने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य स्थानीय लोगों की राय लेना है, जिसमें ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने सुझाव दिए और खनन पट्टों के लिए सहमति प्रदान की।

इस अवसर पर चौधरी रणवीर प्रधान, जिला पंचायत सदस्य रामू चौधरी, राव सलामत, गुरदयाल चौधरी, शिवराज एडवोकेट, रामकुमार प्रधान, गोविंदा चौधरी, रूपम चौधरी, रचित गुप्ता, लवेश गुप्ता, आशु सैनी, करण चौधरी, सुनील कुमार, सृजन बग्गा, मृत्युंजय शर्मा, रविंद्र चौधरी, रहीम सलमानी, सुनील कांबोज, हाशिम चौधरी, धर्मवीर एडवोकेट, अमित चौधरी, सोनू पोसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य