Saharanpur News: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में DM मनीष बंसल के सख्त निर्देश, दुर्घटनाएं कम करने पर जोर

सहारनपुर में डीएम मनीष बंसल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें दुर्घटनाएं कम करने, स्कूली वाहनों की जांच और नाबालिग ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर उनके समाधान पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने विशेष रूप से स्कूली वाहनों की नियमित जांच करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षा विभाग को भी निर्देशित किया गया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अभिभावकों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में परिवहन एवं पुलिस विभाग को वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों का गहन अध्ययन कर अल्पकालिक और दीर्घकालिक सुधारात्मक उपाय लागू किए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।

उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि आगामी बैठक में दुर्घटनाओं के विश्लेषण और किए गए सुधारात्मक कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में परिवहन विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य