Saharanpur News : थार से खतरनाक स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने वाहन किया सीज

सहारनपुर में वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने थार से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। सदर बाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को चेतावनी।

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए सड़कों पर खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी की चार पहिया कार (महिंद्रा थार) को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में थाना सदर बाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समीर पुत्र मोहम्मद वसीम निवासी ग्राम मालाहेड़ी, थाना बेहट जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से महिंद्रा थार (रजिस्ट्रेशन नंबर UK07HC3232) को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।पुलिस के अनुसार आरोपी सार्वजनिक स्थान पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहा था, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना थी। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 147/2026 धारा 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कपिल देव, उपनिरीक्षक विमल कुमार सैनी, हेड कांस्टेबल धीरज कुमार और हेड कांस्टेबल अमित पंवार शामिल रहे।सहारनपुर पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि सड़क पर स्टंट या रेस ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का संदेश है कि “चप्पे-चप्पे पर नजर, सुरक्षा आपकी—संकल्प हमारा” और यातायात नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य