Saharanpur News: विधायक निधि से सड़कों और नालियों का निर्माण शुरू, विधायक राजीव गुंबर ने किया उद्घाटन

सहारनपुर में विधायक निधि से कई वार्डों में सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्यों की शुरुआत हुई। विधायक राजीव गुंबर और महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। शहर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में विधायक निधि से विभिन्न वार्डों में सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। नगर विधायक राजीव गुंबर और महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

इन विकास कार्यों के अंतर्गत

वार्ड 29 बेरी बाग में गीता मंदिर के पीछे प्रवीण के मकान तक

वार्ड 19 गोपाल नगर में पुलिस चौकी से श्री सतगुरु दयाल मंदिर तक

वार्ड 19 राधा विहार गली नंबर 3 में मास्टर राजेश उर्फ अहावरण के घर से आहूजा प्रोविजनल स्टोर तक

वार्ड 27 शाकुंभरी बिहार में बाबूराम की दुकान से संजय बंसल के मकान तक

सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि विधायक निधि वास्तव में जनता की निधि है, जिसका उपयोग बिना किसी भेदभाव के जनहित के कार्यों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों और नालियों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन और जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी।

महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिली है और शहरों की आधारभूत संरचना लगातार मजबूत हो रही है। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि बेहतर सड़कें, उद्योगों का विस्तार और रोजगार के अवसर प्रदेश की बदली हुई दिशा को दर्शाते हैं।

कार्यक्रम में पार्षद दीपक रहेजा, अक्षु छाबड़ा, वीर सिंह सिद्धू, मनुज तायल, गोपाल मेहंदी रत्ता, विनोद चोजड़, पंडित अरुण शर्मा, पंडित अनिल कोदंड, योग चुघ, प्रवीण छाबड़ा, राहुल झांब, राजेश वालिया, सागर कटारिया, रोमी आहूजा, निशांत शर्मा, सुरेंद्र क्वात्रा और सिमरन गुंबर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य